{"_id":"5a22d8764f1c1b8d698bf3f4","slug":"shooting-short-film-karibi-mamla","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु फिल्म ‘करीबी मामला’ की शूटिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु फिल्म ‘करीबी मामला’ की शूटिंग शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
फिल्म की शूटिंग का शुभारंभ करते आवासीय विवि के कुलपति प्रो, एचएस धामी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लघु फिल्म ‘करीबी मामला’ की शूटिंग यहां होली एंजिल पब्लिक स्कूल परिसर में शुरू हो गई । इस फिल्म का निर्माण अल्मोड़ा निवासी अभिजीत फर्त्याल कर रहे हैं। फिल्म में बच्चों और शिक्षकों के बीच का रिश्ता और स्कूल लाइफ आदि को दर्शाया जाएगा। फिल्म में अधिकांश स्थानीय कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। फिल्म की शूटिंग का शुभारंभ मुख्य अतिथि आवासीय विवि के कुलपति प्रो. एचएस धामी और रामकृष्ण कुटीर के महाराज सोमदेवानंद महाराज ने किया।
विज्ञापन
फिल्म के निर्माता अभिजीत फर्त्याल ने बताया कि पूर्व में भी एक लघु फिल्म रिक्त स्थानों की पूर्ति, बना चुके हैं। फर्त्याल ने बताया कि इस बार उन्होंने विद्यालयों के परिवेश पर फिल्म बनाने की फैसला किया है।
विज्ञापन
इस फिल्म की शूटिंग यहां होली एंजिल पब्लिक स्कूल में की जा रही है। जिसमें इसी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे फैजान, नूर, हर्ष भी अभिनय कर रहे हैं। इसके अलावा
विज्ञापन
इस फिल्म में स्थानीय रंगकर्मी आलोक वर्मा, गिरीश धवन आदि भी काम कर रहे हैं। इस मौके पर आवासीय विवि के कुलपति प्रो.एचएस धामी ने फिल्म निर्माता अभिजीत के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे स्थानीय कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्र फिल्म की शूटिंग के लिहाज से काफी अच्छे साबित हो सकते हैं।