{"_id":"58aec1f54f1c1b0953b25c7d","slug":"shivaratri-fair-cilianaula-lalkurti-and-preparations-in-full","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवरात्रि मेले के लिए लालकुर्ती और चिलियानौला में तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवरात्रि मेले के लिए लालकुर्ती और चिलियानौला में तैयारियां पूरी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
मार्केण्डेय मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंपूर लालकुर्ती और चिलियानौला के प्राचीन शिव मंदिरों में 24 फरवरी को शिवरात्रि पर प्रस्तावित मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सुबह पूजा अर्चना और भजन-कीर्तनों के साथ मेले का शुभारंभ होगा। इसके लिए स्थानीय लोगों ने मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
लालकुर्ती महिला सत्संग कमेटी और शिव मंदिर कमेटी ने मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। चिलियानौला बधाण संघर्ष समिति भी स्थानीय लोगों के सहयोग से मंदिर की सजावट में जुटी है। 24 फरवरी की सुबह पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम शुरू होंगे। चिलियानौला बाजार में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। हैड़ाखान मंदिर से ढोल नगाड़ों और निशानों के साथ शोभा यात्रा शुरू होगी, जो पूरे बाजार में होकर गुजरेगी, इसके बाद शिव मंदिर परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, इसके लिए संस्कृति विभाग के कलाकार भी पहुंचने लगे हैं। उधर, लालकुर्ती स्थित शिव मंदिर भी सजने लगा है, मंदिर में रंगरोगन और सजावट का कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर गोयल ने बताया कि इस मेले में स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहता है। युवाओं द्वारा तैयारियां चल रही हैं। महिलाएं दो दिनों तक भजन कीर्तन और अन्य कार्यक्रम करेंगी। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन