फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Shivaraj's funeral with military honors

सैन्य सम्मान के साथ हवलदार शिवराज की अंत्येष्टि

Thu, 14 Mar 2019 11:08 PM IST
almora Published by: Almora desk Updated Thu, 14 Mar 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
Shivaraj's funeral with military honors
हवलदार शिवराज सिंह को अंतिम सलामी देते सिख रेजीमेंट के जवान। - फोटो : amar ujala

 छह महर रेजीमेंट सियाचिन में तैनात मल्ला खोली गांव निवासी हवलदार शिवराज सिंह बोरा (38) का कमांड अस्पताल चंडीगढ़ में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह हैपो बीमारी से पीड़ित थे। आज उनका शव मल्ला खोली गांव लाया गया। सैन्य सम्मान के साथ स्थानीय श्मशानघाट दौलीबगड़ में उनकी अंत्येष्टि कर दी गई। शोक में सुबह शवयात्रा निकलने के दौरान सोमश्वर बाजार बंद रहा। 

विज्ञापन


हवलदार शिवराज सिंह बोरा सियाचीन द्वितीय ग्लेशियर में तैनात थे। नौ मार्च को उनका हैपो बीमारी के चलते अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया और उन्हें हेलीकॉप्टर से पहले प्रतापपुर अस्पताल लाया गया। बाद में 10 मार्च को चंडीगढ़ कमांड अस्पताल में भर्ती किया गया। इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता देवी, पिता गोविंद सिंह बोरा और दो बच्चे भी उनके साथ ही थे। जहां 12 मार्च को उपचार के दौरान शिवराज की मौत हो गई। 
विज्ञापन


छह महर रेजीमेंट के सूबेदार प्यार सिंह, सीएचएम उमेश सिंह बिष्ट परिजनों के साथ बृहस्पतिवार सुबह उनका शव लेकर मल्लाखोली गांव पहुंचे। गांव में पत्नी सुनीता देवी और माता सरस्वती देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। इससे माहौल काफी गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह गांव से शवयात्रा शुरू हुई। दौलीबग श्माशन घाट में 13 सिख रेजीमेंट के नायब सूबेदार प्रकट सिंह, हवलदार गुरुचीत के नेतृत्व में जवानों ने शिवराज सिंह बोरा को सलामी दी। चिता को चाचा हरीश सिंह बोरा और दलीप सिंह बोरा ने मुखाग्नि दी। शवयात्रा में ब्लॉक प्रमुख दीपक बोरा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, ज्येष्ठ उप प्रमुख राजेंद्र कैड़ा, पूर्व सैनिक राम सिंह, बहादुर सिंह, व्यापार संघ अध्यक्ष आंनद सिंह, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष दीवान सिंह राणा, डॉ. आनंद तिवारी, एसओ दौलत राम वर्मा, एसआई हरीश महर, लाल सिंह बजेठा आदि शामिल हुए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed