फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sher Singh was coming to the village to invite people on sons wedding

बेटों की शादी का निमंत्रण देने गांव आ रहे थे मृतक शेर सिंह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sher Singh was coming to the village to invite people on sons wedding
रानीखेत अस्पताल में मृतक शेर सिंह की पत्नी को ढांढस बंधाते ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत/द्वाराहाट। मछोड़ वाहन दुर्घटना दो परिवारों को गहरे जख्म दे गई है। रानीखेत के कारचूली गांव निवासी शेर सिंह बिष्ट में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से कनिष्ठ सहायक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वर्तमान में वह परिवार समेत नोएडा में रह रहे थे। शेर सिंह बिष्ट ने अपने दो पुत्रों का विवाह तय किया था। मार्च में दोनों की शादी थी। पैतृक गांव में रिश्ते नातेदारों को शादी का निमंत्रण देने के लिए दोनों पति-पत्नी गांव आ रहे थे।
विज्ञापन

शेर सिंह बिष्ट के परिजनों ने बताया कि रिश्ते नातेदारों को शादी का निमंत्रण देने ही वह पत्नी लक्ष्मी के साथ गांव आ रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही उनके रिश्तेदार सामाजिक कार्यकर्ता सोबन सिंह, कुबेर सिंह सहित तमाम लोग घटना स्थल पर पहुंच गए थे। दोपहर बाद उनका शव राजकीय अस्पताल पहुंचा। उनकी घायल पत्नी का यहां उपचार चल रहा है। शेर सिंह की दो विवाहित पुत्रियां भी हैं।
विज्ञापन

दूसरे मृतक द्वाराहाट के धनखलगांव निवासी तारादत्त भट्ट (51) पुत्र शंकर दत्त भट्ट अपने ताऊ स्व. बंशीधर भट्ट के 22 फरवरी को होने वाले वार्षिक श्राद्ध में शामिल होने गांव आ रहे थे। साथ में बंशीधर भट्ट के पुत्र प्रमोद भट्ट, पुत्रवधू किरन भट्ट और पौत्र करन भी थे। तीनों इस दुर्घटना में घायल हो गए। तारादत्त के निधन से पूरा गांव क्षेत्र में शोक की लहर है। तारादत्त भट्ट अशोका होटल दिल्ली में कार्यरत थे और पत्नी हेमा भट्ट और पुत्री ज्योति भट्ट के साथ होटल के स्टाफ क्वार्टर में ही रह रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान योगेश भट्ट सहित तमाम लोग मछोड़ के लिए रवाना हो गए। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने दुर्घटना पर गहरी संवेदना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को अभी तक नहीं दी गई है पति की मौत की सूचना
रानीखेत। वाहन दुर्घटना में घायल लक्ष्मी बिष्ट घटना के बाद से ही बदहवास हैं। उन्हें तो यह भी नहीं मालूम कि उनका सुहाग (शेर सिंह) अब नहीं रहा। घायलों को जब अस्पताल लाया गया, वह बदहवास थीं और अपने पति को खोज रही थीं। ग्रामीण उन्हें ढाढ़स बंधा रहे थे कि शेर सिंह पीछे आ रहे हैं। दुर्घटना के कारण लक्ष्मी पूरी तरह से होश खो बैठी हैं। उन्हें अभी तक पति की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। ब्लाक प्रमुख हीरा रावत, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश तिवारी ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना।
बिजली का पोल तोड़कर खाई में गिरी सूमो
भतरौंजखान। मछोड़ के पास बनकोट में जहां टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त हुई। वहां बिजली का पोल भी था। वाहन बिजली के पोल को क्षतिग्रस्त करते हुए 50 मीटर नीचे गोशाला पर जा गिरा। आशंका जताई जा रही है कि वाहन की रफ्तार काफी तेज होगी। गनीमत रही कि बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होने से करंट नहीं फैला।
--
पिटाई के डर से मौके से चालक हुआ फरार
भतरौंजखान। दुर्घटना में चालक संदीप (24) पुत्र गोपाल राम निवासी छतीनाखाल (द्वाराहाट) को भी हल्की चोट पहुंची। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया था। दुर्घटना के करीब दो घंटे बाद वह स्वयं भतरौंजखान थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि दुर्घटना होने के बाद लोगों द्वारा पिटाई करने की आशंका के चलते वह मौके से भाग गया था।
दुर्घटनास्थल पर सड़क किनारे पिलर भी नहीं बना था
मौलेखाल/भतरौंजखान। रामनगर-मोहान-भतरौंजखान मार्ग बदहाल बना हुआ है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। लंबे समय से लोग सड़क पर डामरीकरण की मांग कर रहे हैं लेकिन शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधि उदासीन बना है।, जिस स्थान पर टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त हुई, वहां सड़क संकरी है। सड़क किनारे पिलर भी नहीं हैं, यदि यहां पिलर होता तो संभवत: वाहन सड़क पर ही अटक जाता।

इस मार्ग से होकर हर रोज काफी संख्या में कुमाऊं, गढ़वाल और मैदानी क्षेत्रों को वाहन आते जाते हैं। यह सड़क चारधाम यात्रा मार्ग को भी जोड़ती है। सड़क का चौड़ीकरण नहीं होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैैं। यही हाल मोहान-मरचूला-डोटियाल मार्ग, थला-भ्याड़ी मोटर मार्ग, नकुचिया-रणथमल सड़क, पैसिया-पीपना, मरचूला-गोलीखाल, डोटियाल-नैल-देघाट, शशीखाल-खुमाड़, हिनौला-कानेखलपाटी मार्ग का भी है। समय-समय पर लोग सड़कों की दशा ठीक करने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

मृतक तारा दत्त

मृतक तारा दत्त- फोटो : RANIKHET

मृतक शेर सिंह

मृतक शेर सिंह- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed