{"_id":"2d535a27bb9d51a122ca2d96cd99fc8b","slug":"she-will-represent-the-state-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ममता करेगी राज्य का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममता करेगी राज्य का प्रतिनिधित्व
ब्यूरो /अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 03 Nov 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताड़ीखेत ब्लॉक अंतर्गत डढूली गांव की एक बालिका ममता तिवारी इसी साल छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। ममता अब तक विद्यालय स्तरीय कई में प्रतियोगिताओं में अपना लोहा मनवा चुकी है। वह जूनियर हाईस्कूल पौड़ा कोठार की छात्रा है। ममता की इस उपलब्धि पर स्कूल में खुशी है।
विज्ञापन
ममता तिवारी राजकीय जूनियर हाईस्कूल पौड़ा कोठार में आठवीं कक्षा की छात्रा है। उनकी कोच शिक्षिका यशोदा कांडपाल ने बताया कि ममता ने पिछले साल रुद्रपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। इसी साल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में वह चैंपियन रही। अब कबड्डी में ममता का चयन नेशनल के लिए हो गया है।
विज्ञापन
डढूली निवासी जीवन चंद्र तिवारी की पुत्री ममता तिवारी भी अपनी इस उपलब्धि पर खुश हैं। उसका कहना है कि उनकी कोच यशोदा कांडपाल ने काफी मेहनत की है। उन्हीं के बूते ममता का चयन हुआ है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जीवन राम, शिक्षक मनोज बिष्ट ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। राष्ट्रीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता दिसंबर पहले सप्ताह में छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित है।
विज्ञापन