फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Shanti March in Ranikhet

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रानीखेत में निकाला शांति मार्च

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Shanti March in Ranikhet
रानीखेत में शांति मार्च निकालते मुस्लिम समुदाय के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को ईद-मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाया। इस दौरान नगर में शांति मार्च निकाला। कोरोना महामारी के खात्मे के लिए समुदाय के लोगों ने राजकीय अस्पताल जाकर सामूहिक दुआ भी की। मुस्लिम समुदाय के लोग यहां जामा मस्जिद में एकत्र हुए। कोविड नियमों का पालन करते हुए मस्जिद से शांति मार्च निकाला गया। शांति मार्च नगर के प्रमुख मार्गों से होकर राजकीय अस्पताल पहुंचा, जहां कोरोना के खात्मे के लिए सामूहिक दुआ मांगी गई। इसके बाद शांति मार्च वापस जामा मस्जिद पहुंचा। शाही इमाम मौलाना मोहम्मद शोएब रजा कादरी ने पैगंबर मोहम्मद साहब को याद किया। उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। मस्जिद में तकरीर और आम न्याज (लंगर) का भी आयोजन किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम में मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष मो. इरफान, मो. परवेज, मो. मोईन, मो. अफजल, शब्बू, सोनू सिद्दीकी, हाजी अकबर, रियाज खान, नईम खान, हबीब भाई, शौकत अली, गुड्डू खान, मो. राशिद आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed