{"_id":"581a22f54f1c1bc52b435d87","slug":"shankar-began-natya-academy-workshops","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयशंकर नाट्य अकादमी में कार्यशालाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदयशंकर नाट्य अकादमी में कार्यशालाएं शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 02 Nov 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा की नाट्य अकादमी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार लंबे इंतजार के बाद प्रदेश संस्कृति विभाग ने उदय शंकर राष्ट्रीय नाट्य अकादमी फलसीमा में रंगमंडल स्थापित करके नाट्य कार्यशालाएं शुरू कर दी हैं। वहां आउट सोर्सिंग से अस्थायी तौर पर रंगमंडल संयोजक और तकनीशियन की तैनाती भी कर दी गई है। जल्द ही वहां नाट्य अकादमी से संबंधित अन्य स्टाफ की तैनाती होने की भी संभावना है। वहां अब कार्यशालाएं आयोजित करके कलाकारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि विश्वविख्यात नृत्य सम्राट स्व. उदय शंकर ने अल्मोड़ा में 1938 में उदय शंकर कल्चरर सेंटर की स्थापना की और 1938 से 1943 तक इस सेंटर को यहां चलाया। बाद में भी उनका अल्मोड़ा आना-जाना लगा रहा, लेकिन अल्मोड़ा में स्थायी सांस्कृतिक सेंटर बनाने का उनका सपना अधूरा रह गया। बाद में उनकी पत्नी अमला शंकर के प्रयासों के बाद 2002 में तत्कालीन केंद्रीय पर्यटन मंत्री जगमोहन ने अल्मोड़ा में उदयशंकर राष्ट्रीय संगीत नाट्य अकादमी को मंजूरी दी। इस भवन की आधारशिला अक्तूबर 2002 में तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने रखी। राष्ट्रपति द्वारा शिलान्यास करने के बावजूद इस भवन के निर्माण में शुरू से ही काफी विलंब हुआ। करीब नौ करोड़ रुपये खर्च होने के बाद पिछले साल इस भवन का
विज्ञापन
काम पूरा हो सका। हालांकि बाउंड्री वॉल सहित कुछ काम अब भी बाकी है।
पिछले साल नवंबर में ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उदय शंकर नाट्य अकादमी का लोकार्पण किया था। इसके कई माह बाद तक इसमें गतिविधियां शुरू नहीं हो सकी। बाद में प्रदेश सरकार ने यहां अल्मोड़ा में मंजूर आवासीय विवि की कक्षाएं शुरू करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया, लेकिन रंगकर्मियों के विरोध के बाद इसे टाल दिया गया। इधर अब प्रदेश संस्कृति विभाग ने उदय शंकर नाट्य अकादमी में स्टाफ की तैनाती शुरू कर दी है। पहले चरण में यहां रंगमंडल स्थापित करते हुए नाट्य कार्यशालाएं आयोजित करने का फैसला किया गया है। प्रदेश संस्कृति विभाग की निदेशक बीना भट्ट ने बताया कि आउट सोर्सिंग से रंगमंडल संयोजक और तकनीशियन की तैनाती कर दी गई है। हाल में वहां नाट्य कार्यशाला आयोजित की गई। जल्द अन्य गतिविधियां भी शुरू होंगी।
विज्ञापन