फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sexual Harrasement Case Of Students Transferred To Regular Police

महिला थाना अल्मोड़ा ने आरोपी शिक्षक के मामले की विवेचना की शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sexual Harrasement Case Of Students Transferred To Regular Police
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील के एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निद्यार्थियों के यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। महिलाओं ने दो टूक चेतावनी दी है कि आरोपी गिरफ्तार होता है तो ठीक, नहीं तो विद्यालय को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा। हालांकि, राजस्व पुलिस से यह मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित हो गया है। महिला थाना अल्मोड़ा ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यहां एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सात बच्चों ने स्कूल के शिक्षक पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। परिजनों के हंगामे के बाद शुक्रवार को मामले में आरोपी शिक्षक ऐबरन कुमार के खिलाफ पॉक्सो और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने रात में ही डीएम को पत्र भेजकर इस मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने की अपील की थी। देर रात यह मामला रेगुलर पुलिस के पास चला गया।
विज्ञापन

रानीखेत के कोतवाल नासिर हुसैन ने बताया कि मामले की विवेचना अल्मोड़ा महिला थाना के पास गई है। आरोपी शिक्षक लंबे समय से चिकित्सावकाश पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed