फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sewer line dug without permission, municipality sent notice

Almora News: बिना अनुमति खोद दी सीवर लाइन, पालिका ने भेजा नोटिस

Tue, 09 Jan 2024 10:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 09 Jan 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Sewer line dug without permission, municipality sent notice
 सीवर लाइन खोदने से आक्रोशित पनिउडियार के लोग। संवाद
अल्मोड़ा। नगर के पनिउडियार मोहल्ले में बिना नगर पालिका की अनुमति के कार्यदायी संस्था जल निगम ने सीवर लाइन खोद डाली। नगर पालिका इसे गंभीरता से लिया है। पालिका ने कार्यदायी संस्था को नोटिस भेज दिया है। सीवर लाइन खोदने से रास्ता बदहाल हो गया है। इससे क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


जल निगम की ओर से पनिउडियार में सीवर लाइन का सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था ने पालिका से अनुमति लिए बगैर सीवन लाइन खोद डाली। ठेकेदार ने सुधारीकरण कार्य भी शुरू कर दिया है। सीवर लाइन खुदने से रास्ता भी खराब हो गया है। इससे आवाजाही के दौरान लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बिना पालिका की अनुमति के सीवर लाइन खोदने के मामले को पालिका ने गंभीरता से लिया है। पालिका ने कार्यदायी संस्था को नोटिस भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन


सीवर लाइन खोदने से रास्ता खराब, लोगों में रोष
अल्मोड़ा। पनिउडियार में सीवर लाइन खाेदने से लोग भड़क गए हैं। लोगों ने कहा कि ठेकेदार को सीवर लाइन सुधारीकरण कार्य शुरू करने से पहले पालिका की अनुमति लेनी चाहिए थी। बिना अनुमति के ही ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इससे रास्ता ऊबड़-खाबड़ हो गया है। आवाजाही के दौरान राहगीरोंं के चोटिल होने का खतरा बना है। नाराजगी जताने वालों में व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुशील साह, महामंत्री भैरव गोस्वामी, पूर्व सभासद अमित साह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जल निगम को नोटिस भेजकर रास्ते को जल्द ठीक करने के लिए कहा है। सुधारीकरण नहीं होने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- भरत त्रिपाठी ईओ, नगर पालिका अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed