{"_id":"60241fbe8ebc3ee9415169bc","slug":"several-resolutions-passed-in-the-meeting-of-the-municipality-board-almora-news-hld4143231167","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका बोर्ड की बैठक में कई प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में कई प्रस्ताव पारित
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में रैमजे के समीप स्थित सनराइज पार्क में कुमाऊं केशरी बद्रीदत्त पांडे की प्रतिमा स्थापित करने समेत कई प्रस्ताव पारित किए गए। मुख्य पटाल बाजार में बिना अनुमति के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया। तय हुआ कि आवश्यक कार्य होने पर छोटे चारहिया वाहन को निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही बाजार में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। सदन ने फलसीमा में बाबा गंगनाथ मंदिर के समीप ओपन जिम लगाने का प्रस्ताव पारित किया। निर्णय हुआ कि पालिका की आर्थिक स्थिति को देखते हुए जिम स्थापित किया जाएगा।
बैठक में घुरसों में पालिका की भूमि पर वाहनों के लिए गैराज बनाने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि अल्मोड़ा-बागेश्वर मार्ग पर स्थित नवनिर्मित पार्किंग को लोनिवि ने पालिका को हस्तांतरित कर दिया है। पार्किंग को संचालित करने के लिए निविदा आमंत्रित की जाएगी। बैठक में टैक्सी स्टैंड कम शापिंग कांप्लैक्स का चार माह का किराया माफ करने के लेकर जिलाधिकारी के निर्देश संबंधी प्रस्ताव को सदन में रखा गया। सदन ने पालिका की आर्थिक स्थिति को देखते हुए किराया माफ नहीं करने का निर्णय हुआ।
इस मौके पर स्वास्थ्य निरीक्षक और ईओ को बाजार में रात को सात बजे बाद कूड़ा वाहन चलाकर कूड़ा उठवाए, शहर में दूसरी पाली में सफाई कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
बैठक में बड़े कूड़ेदानों के लिए एक डंपर प्रेशर और एक आईशर ट्रक क्रय करने की स्वीकृति दी गई। बैठक में तय हुआ कि जरूरी कार्य होने पर जीप या कार को एक फेरे के लिए निर्धारित शुल्क सौ रुपये जमा कर अनुमति मिलेगी। जबकि पिकअप और छोटा हाथी को व्यवसायिक प्रयोग करने पर तीन सौ रुपये प्रति फेरे शुल्क जमा करना होगा।
दुग्ध संघ की दूध एटीएम वैन को भी बाजार में प्रवेश शुल्क जमा कराने के लिए ईओ को पत्र भेजने के लिए निर्देशित किया गया। बताया गया कि नगर के प्रत्येक वार्ड में पथ प्रकाश के लिए सौ सोलर लाइट लगाई जाएगी। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ईओ श्याम सुंदर प्रसाद, सभासद मनोज जोशी, दीपा साह, विजय पांडे, सौरभ वर्मा, दीप्ति सोनकर, सचिन आर्या, राजेंद्र तिवारी, आशा रावत, अमित साह, रेखा अल्मियां, तरन्नुम बी, हेम चंद्र तिवारी, अर्जुन सिंह बिष्ट, दीपक वर्मा आदि मौजूद थे।