फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Seven students selected

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित सात विद्यार्थी

Thu, 26 May 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 26 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन

अल्मोड़ा। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से जीआईसी अल्मोड़ा में दो दिवसीय जिला स्तरीय इंस्पायर्ड अवार्ड प्रदर्शनी और प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सात विद्यार्थियों का चयन किया गया। समापन पर मुख्य अतिथि जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद ने चयनित छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह, पदक और प्रमाण पत्र दिए। 

विज्ञापन


जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आयुष बिष्ट, उषा रानी, दीक्षा जोशी, विमन जोशी, मनीषा कनवाल, दीपक एरडा, नरेंद्र मनवाल का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। मुख्य अतिथि श्री चंद ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में बच्चों को अपने कौशल और हुनर में निखार लाना होगा।
विज्ञापन


युवाओं को जीवन में एक लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना चाहिए। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए। संयोजक और जीआईसी के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र पंत ने सभी का आभार जताया। सह संयोजक प्रकाश त्रिपाठी ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डीके जोशी, मदन सिंह मेर, सुरेश पाठक, महेश तिवारी, पीएन सिंह, जीवन कांडपाल, डा. कपिल नयाल, प्रमोद जोशी, भुवन लोहनी, ललित वर्मा, डीसी पंत, दीपक पांडे, तरुण जैरा, नीरज तिवारी, ललित प्रकाश, पीतांबर शर्मा, त्रिभुवन पांडे, कमलेश जोशी, वीके सिंह, डीबी सिंह आदि मौजूद थे। संचालन मदन सिंह भंडारी ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed