फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Seven roads closed due to debris, thousands of people upset

Almora News: मलबा और बोल्डर से सात सड़कें बंद, आठ हजार लोग परेशान

Wed, 26 Jul 2023 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 26 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Seven roads closed due to debris, thousands of people upset
डामर से तरनी सड़क पर मलबे को हटाती जेसीबी। संवाद 
अल्मोड़ा। जिले में बारिश के बाद मलबा और बोल्डर गिरने से सात सड़के बंद हैं और 25 गांवों का शेष दुनिया से संपर्क कटा है। ऐसे में आठ हजार से अधिक की आबादी परेशान है और उनका गांवों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

जिले में बारिश के बीच बंद सड़कें लोगों का दर्द बढ़ा रही हैं। बारिश के बाद सात सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह ठप है। मलबे और बोल्डर से पटी सड़कों के बीच वाहनों के पहिए थमने से 25 से अधिक गांवों का शेष दुनिया से सड़क संपर्क पूरी तरह कटा है। ऐसे में लोग गांवों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन

दैनिक जरूरत के सामान के लिए भी उन्हें गिरते मलबे और बोल्डरों के बीच स्थानीय बाजारों तक पैदल सफर करना पड़ रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि सड़क मे मलबा हटाने का काम नियमित चल रहा है। जल्द सड़कों पर आवाजाही शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अल्मोड़ा में 2.3 तो ताकुला में हुई 13 एमएम बारिश
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में देर रात जमकर बारिश हुई। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में जिला मुख्यालय में 2.3 और ताकुला में अधिकतम 13 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। बारिश के कारण तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है।

-


ये सड़कें हैं बंद


पिलखा-पाटिया

दन्या-आरा-सलफड़

ध्याड़ी-मिरगाव-मानेश्वर
मुख्य मार्ग-डूंगरी
देघाट-जौरासी

सरपटा चनुली-कोटा बसोट
धड़कुमा-बिनोली
-

बारिश का आंकड़ा(एमएम में)
अल्मोड़ा-2.3
रानीखेत- 10

द्वाराहाट-०.1

सोमेश्वर - 7.2
जागेश्वर-11
ताकुला-13
मासी-3.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed