फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Seven Month Died Due to Fire

आग में झुलसकर सात माह की बच्ची की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Seven Month Died Due to Fire
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। स्याल्दे तहसील के उप्राडी ग्राम पंचायत के छबोलाछना गांव में सात महीने की बच्ची की आग में झुलसकर मौत हो गई। वह रेंगते हुए चूल्हे के पास पहुंच गई थी।
विज्ञापन

गांव के खीमराम बृहस्पतिवार सुबह कमरे में सो रहे थे। उनकी पत्नी सुबह उठी तो गोशाला में चली गई। कुछ देर बाद उनकी सात महीने की बेटी भी उठ गई। बताया जा रहा है कि वह रेंगते हुए जलते हुए चूल्हे के पास पहुंच गई। अचानक आग ने बच्ची को चपेट मेेें ले लिया। कमरे में सो रहे खीमराम ने भी बच्ची की आवाज नहीं सुनी। कुछ देर में बच्ची की मां लौटकर आई तो उसने बच्ची को आग की चपेट में देखा, तब तक बच्ची काफी झुलस गई थी। आननफानन में परिजन बच्ची को इलाज के लिए सीएचसी देघाट ले गए। गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी के एसटीएच रेफर कर दिया। बच्ची को 108 एंबुलेंस से हल्द्वानी ले जाया जा रहा था लेकिन आधे रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed