{"_id":"5e5e970b8ebc3eeb173102fb","slug":"seven-hundred-youths-of-pithoragarh-district-succeeded-in-the-race-ranikhet-news-hld3760425140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौगढ़ जिले के 19 सौ में से सात सौ युवक दौड़ में हुए सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौगढ़ जिले के 19 सौ में से सात सौ युवक दौड़ में हुए सफल
विज्ञापन
रानीखेत में सेना भर्ती के लिए दौड़ लगाते युवा।
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के सोमनाथ मैदान में मंगलवार को पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी, धारचूला, गंगोलीहाट, गणाई गंगोली, थल, देवलथल, कनालीछिना और बंगापानी तहसील के युवकों की भर्ती हुई।
सुबह मैदान में भर्ती के लिए तीन हजार से अधिक युवक पहुंच गए। प्री हाइट टेस्ट सहित तमाम जांचों के बाद 19 सौ युवकों को दौड़ने का मौका मिला, जिसमें से सात सौ युवक दौड़ में पास हुए। बाद में सफल युवकों को शारीरिक दक्षता सहित तमाम परीक्षणों से होकर गुजरना पड़ा।
एआरओ अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ की ओर से खुली भर्ती रैली आयोजित हो रही है। इधर, प्रशासन ने इस बार भर्ती युवकों के लिए तमाम व्यवस्थाएं की हैं, जिसके चलते युवाओं को परेशान नहीं होना पड़ रहा है। कैंट क्षेत्र में छह विद्यालयों के अलावा बारात घर को भी बुक किया गया है। वहां खाने की भी व्यवस्था की गई है।