फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   seven degree temperature dips in almora

Almora News: अल्मोड़ा में बारिश, सात डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान

Mon, 20 May 2024 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 20 May 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
seven degree temperature dips in almora
रविवार को अधिकतम तापमान 24 जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


अल्मोड़ा। जिले में फिर से मौसम का मिजाज बदल गया। जिला मुख्यालय के साथ ही विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई, इससे जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश के बाद तापमान गिरने से गर्मी से राहत मिली है। दूसरे ही दिन अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 24 जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रिकार्ड किया गया।
शनिवार को सुबह के समय चटक धूप खिलने से लोग गर्मी से बेहाल रहे। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे। देर शाम अचानक बारिश शुरू हो गई। जिला मुख्यालय के साथ ही सोमेश्वर, भैंसियाछाना, जागेश्वर सहित अन्य हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। हालांकि बारिश के बाद तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश के बाद दूसरे ही दिन अधिकतम तापमान में सात तो न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बीते शनिवार जिले का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री था।
विज्ञापन

नहीं हुई जंगलों की आग शांत
अल्मोड़ा। बारिश शुरू होने के बाद वन विभाग के साथ ही प्रशासन और आम लोगों को जंगलों की आग शांत होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। बारिश के बाद भी लमगड़ा के जयकोट, रानीखेत सहित अन्य हिस्सों में जंगल जलते रहे। इन क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से कोई लाभ नहीं मिला और वन विभाग को मौसम का साथ नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते सात दिनों का तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
दिन अधिकतम न्यूनतम
रविवार 24 16
शनिवार 31 19
शुक्रवार 30 16
बृहस्पतिवार 29 17
बुधवार 27 16
मंगलवार 27 12
सोमवार 25 15
बागेश्वर में भी शाम तक गरजे मेघ
द्यांगण में सड़क पर पेड़ की बड़ी टहनी गिरने से कुछ देर बाधित रहा यातायात
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। बागेश्वर में रविवार शाम को झमाझम बारिश हुई। बारिश के दौरान जिला मुख्यालय के नजदीक द्यांगण में पेड़ की बड़ी टहनी सड़क पर गिर गई थी। इससे कुछ देर यातायात बाधित रहा। दमकल कर्मियों ने इसे हटाकर यातायात सुचारु कराया। बारिश से गर्मी से काफी हद तक निजात मिली है।

रविवार को सुबह मौसम साफ था। चटक धूप खिली थी। सुबह से ही वातावरण में काफी गर्मी थी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस था। शाम को करीब सवा चार बजे से जिला मुख्यालय के साथ ही जिलेभर में बारिश हुई। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आ गई। शाम तक बारिश का सिलसिला जारी था।

फोटो 19 बीजीएस 09 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed