फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Senior priest of Jageshwar Dham, Pt. Kamalapati Bhatt passed away

Almora News: जागेश्वर धाम के वरिष्ठ पुजारी पं. कमलापति भट्ट का निधन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Senior priest of Jageshwar Dham, Pt. Kamalapati Bhatt passed away
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। जागेश्वर धाम के वरिष्ठ पुजारी एवं धार्मिक परंपराओं के संवाहक पं. कमलापति भट्ट (95) का सोमवार को मंतोला स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
विज्ञापन

वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन का समाचार मिलते ही जागेश्वर क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और उनके परिचितों ने उनके निधन को जागेश्वर धाम व क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। मंगलवार सुबह उनकी अंतिम यात्रा मंतोला स्थित आवास से जागेश्वर श्मशान घाट के लिए निकाली जाएगी जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पं. कमलापति भट्ट ने जीवनभर धार्मिक और सामाजिक परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने सरल स्वभाव, धार्मिक ज्ञान और समाज सेवा के कारण वह क्षेत्र में विशेष सम्मान रखते थे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed