फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Senior pensioners Girish, Anandi and Sunaina were honored

Almora News: वरिष्ठ पेंशनर गिरीश, आनंदी और सुनैना को किया सम्मानित

Thu, 27 Nov 2025 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 27 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Senior pensioners Girish, Anandi and Sunaina were honored
फोटो- 26एएलएम06पी- गिरीश चंद्र मल्होत्रा को सम्मानित करते संगठन के पदाधिकारी और अन्य। संवाद
अल्मोड़ा। गर्वनमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन जिला शाखा की ओर से राजकीय संग्रहालय सभागार में बुधवार को सम्मान समारोह हुआ।
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्यों के लिए वरिष्ठ पेंशनर गिरीश चंद्र मल्होत्रा, आनंदी वर्मा और सुनैना मेहरा को सम्मानित किया गया। संगठन पदाधिकारियों और मुख्य अतिथि ने शाल ओढ़ाकर उन्हें सम्मान प्रदान किया।
मानस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के स्वागत गीत से कार्यक्रम का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि मुख्य कोषाधिकारी वीरेंद्र रावत ने पेंशनरों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कोषागार से संबंधित उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गोल्डन कार्ड में ओपीडी में निशुल्क जांच, उपचार, जन औषधिधौर पैथोलॉजी की सुविधा दी जाए। सेवानिवृत पर पेंशनरों के राशिकरण का भुगतान किया जाता है, जिसकी वसूली 15 वर्ष तक की जाती है। वसूली 10 वर्ष आठ माह में ब्याज सहित पूरी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशिकरण की वसूली 10 वर्ष आठ माह में किया जाए। पेंशनरों को पेशन वृद्धि 65 वर्ष में पांच प्रतिशत, 70 वर्ष में 10 प्रतिशत, 75 वर्ष में 15 प्रतिशत और 80 वर्ष में 20 प्रतिशत स्वीकृत किया जाए। संचालन करते हुए महामंत्री चंद्रमणि भट्ट ने संगठन के कार्यो की जानकारी दी।
पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने संगठन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। अध्यक्षता करते हुए संगठन के अध्यक्ष हेम चंद्र जोशी ने सभी का आभार जताया।

कार्यक्रम में भगीरथ पांडे, गिरीश तिवारी, गिरीश जोशी, पीएस सत्याल, आनंद सिंह बगड़वाल, एमसी कांडपाल, मदन मोहन जोशी, गिरीश जोशी, मदन मेर, रमा भट्ट, पुष्पा कैडा, लक्ष्मण ऐठानी, शंकर भट्ट, केपी जोशी, आनंद सिंह, देवेंद्र कुमार, आशा पंत, शीला मिश्रा, पूरन साह, भगवंत बिष्ट, स्वाति तिवारी, आशा कर्नाटक, ममता चौहान आदि रहे।

फोटो- 26एएलएम06पी- गिरीश चंद्र मल्होत्रा को सम्मानित करते संगठन के पदाधिकारी और अन्य। संवाद

फोटो- 26एएलएम06पी- गिरीश चंद्र मल्होत्रा को सम्मानित करते संगठन के पदाधिकारी और अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed