फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sena Bharti in Ranikhet

550 में से 200 स्पोर्ट्समैन युवाओं ने पाई दौड़ में सफलता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Sena Bharti in Ranikhet
भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा से गुजरते युवक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की कोटा भर्ती रैली के तहत बृृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स मैन की भर्ती हुई। भर्ती में सभी राज्यों के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को अनुमति दी गई थी। सुबह प्री हाइट टेस्ट सहित तमाम औपचारिकताओं के बाद 550 युवाओं को दौड़ लगाने का मौका मिला, जिसमें से 200 युवाओं ने दौड़ में सफलता पाई। दिन भर सफल युवकों के प्रपत्रों की जांच चलती रही। इसी के साथ कोटा भर्ती रैली का समापन भी हो गया है।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स मैन की भर्ती के लिए विभिन्न राज्यों के सैकड़ों युवक यहां पहुंचे थे। तड़के सोमनाथ मैदान में प्री हाइट टेस्ट हुआ और युवकों की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट देखने के बाद कुल 550 युवकों को मैदान में प्रवेेश दिया गया। दौड़ में 200 युवकों को सफलता प्राप्त हुई। सफल युवकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। सफल युवाओं को अब मेडिकल और रिटर्न टेस्ट के दौर से गुजरना होगा। भर्ती रैली भर्ती अधिकारी जीएसओ-01 लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव किचलू के निर्देशन में सपन्न हुई। इधर, भर्ती युवाओं से ठगी न हो इसके लिए प्रशासन और पुलिस की तरफ से विशेष प्रयास किए गए थे। गांधी चौक स्थित मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति ने प्रशासन और कैंट के सहयोग से भर्ती युवकों के लिए अलाव की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed