फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sena Bharti in Ranikhet

सेना भर्ती के लिए आज से किस्मत आजमाएंगे पिथौरागढ़ जिले के युवक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Sena Bharti in Ranikhet
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के सोमनाथ मैदान में दो मार्च से पिथौरागढ़ जिले के युवाओं की सेना भर्ती रैली शुरू होगी। खुली भर्ती रैली के तहत रविवार को अवकाश था। भर्ती के लिए पिथौरागढ़ जिले से भारी संख्या में युवकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। दो और तीन मार्च को पिथौरागढ़ और चार मार्च को चंपावत जिले के युवा किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन

एआरओ अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ की ओर से चल रही भर्ती रैली में दो मार्च से पिथौरागढ़ जिले के युवा किस्मत आजमाएंगे। इसके लिए युवाओं का यहां पहुंचना शुरू हो गया है। देर शाम तक भारी संख्या में युवक यहां पहुंच गए थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स को भी बुलाया हुआ है। कल दो मार्च को पिथौरागढ़, डीडीहाट और बेरीनाग तहसील के युवकों की भर्ती होगी। तीन मार्च को पिथौरागढ़ के मुन्स्यारी, गंगोलीहाट, जैनल गंगोली, थल, देवलथल, कनालीछीना और बंगापानी तहसील के युवक दौड़ लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed