फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sena Bharti in KRC Ranikhet

रानीखेत में सेना की कोटा भर्ती रैली आज से, जुटने लगे युवक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sena Bharti in KRC Ranikhet
कोविड टेस्ट के लिए अस्पताल पहुंचे भर्ती युवकों को व्यवस्थित करती पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। केआरसी की यूनिट हेडक्वार्टर में मंगलवार से भर्ती रैली शुरू हो रही है। पहले दिन सैनिक जीडी के पदों के लिए कुमाऊं के तीन जिलों के सैन्य परिवारों से जुड़े युवक किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन

भर्ती की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दूरदराज के क्षेत्रों से युवक भी भर्ती के लिए यहां पहुंचने लगे हैं। युवकों के लिए प्रशासन की ओर से यहां रंगोली हाल में रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। अधिकांश होटलों में बुकिंग भी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

मंगलवार को सैनिक जीडी (कुमाऊंनी, गढ़वाली, गोरखा) के पदों के लिए पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिलों के सैन्य आश्रित परिवारों से जुड़े युवा भाग लेंगे। मंगलवार को ही सैनिक ट्रेड्समैन पदों पर भी भर्ती होगी। 22 सितंबर को भी अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल सहित शेष उत्तराखंड के सैन्य आश्रितों के लिए सैनिक जीडी (कुमाऊंनी, गढ़वाली, गोरखा) की भर्ती का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी राज्यों और जातियों के युवाओं के लिए सैनिक ट्रेड्समैन, म्यूजीशियन की भी भर्ती होगी। भर्ती के लिए काफी संख्या में युवा रानीखेत पहुंचे हैं। प्रशासन की तरफ से न्यूनतम दरों पर छावनी परिषद के रंगोली बारात में भी व्यवस्था की गई है।
कोविड जांच के लिए लगी लाइनें
रानीखेत। कोटा भर्ती रैली में भर्ती युवाओं के लिए कोविड जांच रिपोर्ट अनिवार्य की गई है। ऐसे में युवाओं को सोमवार को फजीहत झेलनी पड़ी। राजकीय अस्पताल में कोरोना रैपिड टेस्ट के लिए युवाओं की भारी जुटी रही, इस बीच काफी अव्यवस्था फैली और पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रशासन के आग्रह पर अस्पताल के पर्चे पर डॉक्टर के फिट फॉर रन की रिपोर्ट लाने वाले अभ्यर्थियों को भी भर्ती में शामिल करने की अनुमति सेना ने जारी की। इधर, प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि भर्ती युवकों के लिए कोविड जांच की अनिवार्यता के बारे में सेना की तरफ से पहले कोई जानकारी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed