फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sen was proud of winning the gold target

लक्ष्य सेन ने स्वर्ण जीत कर राज्य का नाम रोशन किया

Sun, 25 Sep 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा।
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा। Updated Sun, 25 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sen was proud of winning the gold target
लक्ष्‍य सेन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 ईटानगर (अरुणाचल) प्रदेश में हुई ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी उदीयमान खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने एकल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत कर राज्य का नाम रोशन किया है। लक्ष्य सेन ने सबसे कम उम्र में स्वर्ण पदक जीत कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मैच में लक्ष्य सेन का मुकाबला कर्नाटक के डेनियल फैरिड एस द्वितीय वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के साथ हुआ। फाइनल में लक्ष्य सेन ने डेनियल को 21-9, 21-19 सीधे सेटों में पराजित कर खिताब जीत लिया। इससे पहले उन्होंने सेमीफाइनल में प्रतियोगिता के नंबर एक वरीयता प्राप्त खिलाड़ी श्रेयांश जायसवाल को पराजित किया था। इसके अलावा प्रतियोगिता में बोधित जोशी ने सेमीफाइनल, चिराग सेन क्वार्टर फाइनल, मोहित तिवारी ने मिक्स डबल्स के क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया। बोधित जोशी एकल के सेमीफाइनल में पराजित हुए जिससे उन्हें कांस्य पदक पर ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर संसदीय सचिव मनोज तिवारी, डीएम सविन बंसल, एसएसपी डीएस कुंवर, सीडीओ प्रकाश चंद्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी विक्रम जंतवाल, मधु खाती, डीके सेन, सभासद हेम तिवारी, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, नवीन बिष्ट, डॉ. सुरेश पांडे, रघु पंत, शेखर लखचौरा, अरुण वर्मा, केके पंत, विनोद भट्ट, गोकुल मेहता आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed