फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Self Employment in Almora

135 प्रवासी पशुपालन व्यवसाय से जुड़ने के इच्छुक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Self Employment in Almora
अल्मोड़ा। कोरोना काल में महानगरों से घर लौटे प्रवासी पशुपालन कर स्वरोजगार करने के इच्छुक हैं। पशुपालन विभाग के माध्यम से 135 लोगों ने डेरी, बकरी, मुर्गी, सुअर पालन के लिए आवेदन किया है। इन लोगों को नाबार्ड और जिला सहकारी बैंक के माध्यम से स्वरोजगार के लिए लोन दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

आजकल तमाम लोग बेरोजगार हैं। इनमें से पात्र आवेदकों को सरकार नाबार्ड, जिला सहकारी बैंक, उद्योग केंद्र के माध्यम से स्वरोजगार के लिए उन्हें लोन दिला रही है। कई प्रवासी पशुपालन के क्षेत्र में भी रुचि दिखा रहे हैं। नाबार्ड के माध्यम से डेरी के लिए 1.40 लाख से सात लाख रुपये तक का लोन मिलेगा। इससे लाभार्थी दो से दस गाय खरीद सकता है। इसमें सामान्य वर्ग के लाभार्थी को 25 फीसदी, बीपीएल और अनुसूचित जाति के अभ्यर्थी को 33.33 फीसदी अनुदान भी मिलेगा। बकरी पालन के लिए सामान्य वर्ग के लाभार्थी को 33.33 फीसदी और एससी एसटी के अभ्यर्थी को 50 फीसदी अनुदान देय है। नाबार्ड मुर्गी और सुअर पालन के लिए भी अनुदान दे रहा है, जबकि जिला सहकारी बैंक के माध्यम से एक लाख रुपये तक का लोन बिना ब्याज के दिया जा रहा है। सीवीओ डॉ. राजीव चंद्रा ने बताया कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए नाबार्ड के माध्यम से 60 और जिला सहकारी बैंक में 75 लोगों ने आवेदन किया है। इन लोगों को आवेदन पत्र नाबार्ड और बैंक को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed