फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Selection for Kajal, Vicky and Pradeep's Mega Final

काजल, विक्की और प्रदीप का मेगा फाइनल के लिए चयन

Mon, 01 Apr 2019 12:02 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Mon, 01 Apr 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
Selection for Kajal, Vicky and Pradeep's Mega Final
रैमजे इंटर कालेज अल्मोड़ा में हुई प्रतियोगिता के आयोजकों के साथ मेगा फाइनल के लिए चयनित प्रतिभागी। - फोटो : AMAR UJALA
 चांदनी इंटर प्राइजेज हल्द्वानी की ओर से श्री राम सांस्कृतिक समिति के सहयोग से रैमजे इंटर कॉलेज में हुई दो दिवसीय कुमाऊं लोक गायन पर आधारित गित्यार खोज प्रतियोगिता में काजल भारती, विक्की आर्या, प्रदीप चंद्र का मेगा फाइनल के लिए चयन किया गया।  मेगा फाइनल हल्द्वानी में होगा। 
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि मेगा फाइनल के विजेताओं के गीतों की रिकार्डिंग कर उनको उत्तराखंड में पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से नवोदित कलाकारों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। नगर की वरिष्ठ महिला कलाकारों ने शगुन आंखर गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। अंत में गोविंद दिगारी, नवीन बिष्ट, चंद्र प्रकाश ने भी प्रस्तुति दी। संचालन नवीन बिष्ट ने किया। निर्णायक गोविंद दिगारी, नवीन बिष्ट, सह निर्णायक चंद्रप्रकाश, राजेंद्र तिवारी, जगमोहन कन्याल थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed