{"_id":"58cd2cb14f1c1b8b7d32a17b","slug":"selected-for-target-emerging-player-of-the-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द इयर के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द इयर के लिए चयनित
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 18 Mar 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा 20 मार्च को मुंबई में आयोजित होने वाले टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2017 के लिए लक्ष्य सेन का चयन इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द इयर के लिए हुआ है।
विज्ञापन
उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि लक्ष्य सेन हाल में ही जूनियर वर्ल्ड नंबर वन बने हैं। उन्होंने सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। हाल में ही संपन्न हुई डच जूनियर ओपन में लक्ष्य सेन ने कांस्य पदक जीता। इसके बाद योनेक्स जर्मन जूनियर के एकल में रजत पदक जीता था। जर्मन जूनियर ओपन में पदक पाने वाले लक्ष्य सेन देश के पहले खिलाड़ी हैं। उनकी उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने लक्ष्य सेन और उनके पिता कोच डीके सेन को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन