फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Second training given to 791 personnel for counting

मतगणना के लिए 791 कर्मियों को दिया गया द्वितीय प्रशिक्षण

Sat, 18 May 2019 11:47 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Sat, 18 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
Second training given to 791 personnel for counting
मतगणना कार्मिकों को संबोधित करते जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया। - फोटो : अमर उजाला
 लोकसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने को लेकर शनिवार को उदयशंकर नाट्य अकादमी में 791 मतगणना कार्मिकों को मतगणना का द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कार्मिकों से निर्वाचन प्रक्रिया में पूरी तरह सावधानी बरतने और प्रशिक्षण में बताई गई सभी बातों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्मिकों से मतगणना प्रक्रिया में टीम भावना के साथ काम करने को कहा। 
विज्ञापन


    नोडल अधिकारी मतगणना प्रशिक्षण नरेश कुमार ने कार्मिकों को मतगणना के संबंध में प्रत्येक बिंदु के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सर्वप्रथम ईवीएम कंट्रोल यूनिट द्वारा सील का मिलान फार्म से करने और इसके बाद टोटल बटन दबाकर कुल मतदाता संख्या का मिलान 17 सी फार्म से करने को कहा। उन्होंने मतगणना कार्मिकों को कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट पर्चियों की गणना का सैद्धांतिक और व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया। प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण एचबी चंद ने मतगणना के दौरान विशेष सावधानी को कहा। प्रशिक्षण में उपस्थित सहायक प्रभारी अधिकारी हेम जोशी ने मतगणना के दौरान भरे जाने वाले विभिन्न फार्म की जानकारी दी। नोडल अधिकारी ईवीएम केसी आर्या और नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट ने वैध एवं अवैध मतपत्रों की छंटाई के अलावा उन्हें अस्वीकृत और स्वीकृत किए गए मतपत्रों की गणना की बारीकियों के बारे में बताया। नोडल अधिकारी निर्वाचन मनुज गोयल ने मतगणना के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने और मतगणना में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी और लापरवाही के प्रति कार्मिकों को चेतावनी भी दी। 
विज्ञापन


प्रशिक्षण में गणना सुपरवाइजर, माइक्रो ऑब्जर्वर और गणना सहायक तथा एआरओ समेत एआरओ अभय प्रताप सिंह, राहुल शाह, मोनिका, सीमा विश्वकर्मा, नोडल अधिकारी प्रशिक्षण जगमोहन सोनी, सहायक प्रशिक्षण राय साहब यादव, डा. अजीत तिवारी, विद्या कर्नाटक आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed