फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Season lock on the Tourist Information Center

सीजन में पर्यटक सूचना केंद्र पर ताला

Sun, 26 Apr 2015 10:46 PM IST
हेम कांडपाल/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
हेम कांडपाल/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 26 Apr 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
Season lock on the Tourist Information Center
पर्यटन को बढ़ावा देने की प्रदेश सरकार की मंशा को अधिकारी पलीता लगा रहे हैं। चौखुटिया का पर्यटक सूचना केंद्र व रैन बसेरा इसका उदाहरण हैं। बद्रीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड  और फूलों की घाटी जाने वाले यात्रियों व पर्यटकों का मुख्य पड़ाव चौखुटिया में पर्यटन सीजन को लेकर सरकारी स्तर पर तैयारियां शून्य हैं। 2006 में बने पर्यटक सूचना केंद्र में ताला लटका है तो कूडे़ से भरे कमरों के प्रवेश द्वार पर काई जमी है।
विज्ञापन


इसी भवन के करीब दो साल पहले पर्यटन सर्किल के तहत बनाए गए रैन बसेरे के चारों तरफ झाड़ियां उग आईं हैं। इनके निर्माण के बाद पर्यटक तो दूर संबंधित अधिकारी भी भवनों की सुध लेने नहीं पहुंचे। केदारनाथ त्रासदी के बाद प्रदेश सरकार पर्यटकों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का भरोसा दिला रही है। इसके उलट जिला प्रशासन तथा पर्यटन विभाग का इस सब चीजों से कोई वास्ता नहीं है। वरना यात्रा मार्गों पर बनाए गए इस तरह के भवनों की दशा जरूर सुधर गई होती।
विज्ञापन


पर्यटकों को नहीं मिला फायदा
निर्माण कार्यों के प्रस्ताव बनाने वाले अधिकारियों को प्रदेश के लाभ के बजाए अपना जेब भरने की चिंता ज्यादा है। सूचना केंद्र व रैन बसेरा तो बन गये। बनाने और बनवाने वालों का बैंक बैलेंस भी बढ़ गया। परंतु इससे पर्यटक, तीर्थयात्री व प्रदेश को कोई लाभ नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं लगी झाडू़

पर्यटन विभाग ने पर्यटक सूचना केंद्र व रैन बसेरा की साज सज्जा व जरूरी सुविधाएं तो दूर उनकी साफ सफाई तक का ध्यान नहीं रखा है। विभाग ने तो दरवाजों में लटके ताले खोलकर झाडू लगाने की जरूरत भी नहीं समझी है।


गुणवत्ता पर भी सवाल
दो साल पूर्व बने रैन बसेरे की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। महज छह पिलरों के सहारे खड़ा किए गए रैन बसेरे की छत में भी लोहे की पतली चादरें लगाई गई हैं। जो आंधी तूफान के बडे़ झोंके को सहन करने में भी सक्षम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed