फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Search for people exposed to 14 migrants found positive in home quarantine

होम क्वारंटीन में पॉजिटिव मिले 14 प्रवासियों के संपर्क में आए लोगों की तलाश, उनकी भी होगी कोरोना जांच

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
Search for people exposed to 14 migrants found positive in home quarantine
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले दो दिनों में 24 नए मामले सामने आए हैं। बुधवार को भी होम क्वारंटीन में रखे गए 14 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। अब पॉजिटिव पाए गए इन 14 लोगों के परिवारजनों और अन्य संपर्क वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है। उनके भी सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
अल्मोड़ा जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 93 पहुंच चुकी है। इनमें से 73 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं जबकि एक्टिव केसों की संख्या 25 है। इधर दिल्ली, मुंबई सहित बाहर के सभी शहरों से आ रहे सभी लोगों को होम क्वारंटीन किया जा रहा है। सिर्फ बुखार आदि लक्षणों से पीड़ित लोगों को ही संस्थागत क्वारंटीन किया जा रहा है। होम क्वारंटीन के दौरान ही इन लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इनकी रिपोर्ट कई दिनों बाद आ रही है।
विज्ञापन
बता दें कि बुधवार को पॉजिटिव पाए गए सभी 14 प्रवासी होम क्वारंटीन में थे। अब प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लोग इनके संपर्क वाले परिवारजनों और गांव के लोगों का पता लगा रहे हैं। इनके संपर्क वाले अन्य लोगों को आइसोलेट करके उनके सैंपल भी जांच के लिए भेजे जाएंगे। यह भी पता लगा है कि ग्रामीण इलाकों में होम क्वारंटीन के दौरान कई लोग घूमते फिरते रहते हैं। ऐसे में होम क्वारेंटीन में रखे गए लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर संक्रमण तेजी से फैलने की आशंका बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed