{"_id":"5856c75e4f1c1ba960c0600f","slug":"sdm-stopped-working","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों को फटकार लगाई, अच्छा पत्थर लगाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों को फटकार लगाई, अच्छा पत्थर लगाने के निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 18 Dec 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने रोका काम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एसडीएम विवेक राय ने रानीखेत राष्ट्रीय राजमार्ग में केंद्रीय विद्यालय के पास निर्माणाधीन कलमठ में लगाए गए बेकार पत्थर निकलवा दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग खंड रानीखेत के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर निर्माणाधीन कलमठों में बेकार का पत्थर लगाने पर फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों को कलमठ में मजबूत पत्थर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसडीएम विवेक राय चुनाव कार्मिकों के प्रशिक्षण में भाग लेने हवालबाग जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर रानीखेत राष्ट्रीय राजमार्ग में केंद्रीय विद्यालय के पास निर्माणाधीन कलमठ निर्माण पर पड़ी। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि कलमठों में घटिया किस्म का पत्थर लगाया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम राय ने राष्ट्रीय राजमार्ग खंड रानीखेत के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता को तुरंत मौके पर बुलाया और तीनों अधिकारियों से दो कलमठों में लगाए गए घटिया किस्म का पत्थर निकलवा दिए। उन्होंने अधिकारियों को कलमठों में अच्छा और टिकाऊ किस्म का पत्थर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अधिकारियों को ईमानदारी और पारदर्शिता से काम करना चाहिए।
विज्ञापन