फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Scout-guides cleanliness drive launched in Aidadio

स्काउट-गाइड ने एड़ाद्यो में चलाया सफाई अभियान

Sun, 26 Mar 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Sun, 26 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
। जिले के लमगड़ा विकासखंड अंतर्गत जीआईसी ज्वारनेड़ी के स्काउट-गाइड ने प्रसिद्ध एडाद्यो मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। मंदिर के आसपास और मार्गों में जगह-जगह पड़े कूड़े की सफाई की। उन्होंने मार्गों के किनारे उग आईं कटीली झाड़ियों को भी नष्ट किया। कैंप फायर में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोक संस्कृति के विविध रंग बिखेरे।
विज्ञापन


स्काउट-गाइड ने एड़ाद्यो  मंदिर के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। कैंप फायर में बेडू पाको बारह मासा नरैण काफल पाको चैता मेरी छैला... समेत कई कुमाऊंनी गीत प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य पान सिंह बिष्ट ने कहा कि स्काउट-गाइड समाज सेवा करने का बेहतर माध्यम है। उन्होंने अधिक से अधिक बच्चों को स्काउट-गाइड से जोड़ने पर जोर दिया। ब्लॉक काउंसलर सत्यनारायण कन्नौजिया ने स्काउट-गाइड के महत्व की जानकारी दी।
विज्ञापन


इस अवसर पर दल नायक दिनेश बिष्ट, जानकी मेहरा, वीरपाल सिंह, हेमलता परिहार, भावना जोशी, अनीता राठौर, प्रकाश उप्रेती, ललित राठौर आदि मौजूद थे। संचालन अंजलि मेहरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed