{"_id":"683f3c616cefc6658c056552","slug":"scientists-interacted-with-547-farmers-and-explained-new-techniques-of-agriculture-almora-news-c-232-1-ksp1005-128968-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: वैज्ञानिकों ने 547 किसानों से संवाद कर कृषि की नई तकनीक बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: वैज्ञानिकों ने 547 किसानों से संवाद कर कृषि की नई तकनीक बताई
Tue, 03 Jun 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) की ओर से अल्मोड़ा और चमोली जिलों में कृषि जागरूकता और तकनीकी हस्तांतरण से संबंधित विविध कार्यक्रम हुए।
संस्थान के वैज्ञानिकों ने कृषि और संबद्ध विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर दोनों जिलों के 32 गांवों में भ्रमण कर 547 किसानों से सीधा संवाद किया। उन्हें कृषि से संबंधित नई तकनीकों, योजनाओं एवं समाधान के बारे में बताया।
अभियान के पांचवें दिन संस्थान के वैज्ञानिकों की चार टीमों ने अल्मोड़ा जिले के 28 गांवों का भ्रमण कर 422 किसानों से संपर्क किया। किसानों को अधिक लाभदायक और संसाधन-कुशल कृषि के लिए अन्य कृषि पूरक व्यवसाय भी अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
किसानों को उपयुक्त योजनाओं के तहत पंजीकरण करने, सब्सिडी का लाभ उठाने और बेहतर उत्पादकता के लिए कृषि इनपुट्स की उचित योजना और उपयोग सुनिश्चित करने की सलाह दी। रोग प्रतिरोधी और बदलते जलवायु के अनुकूल उन्नत किस्मों को अपनाने के महत्व पर बल दिया।
वैज्ञानिकों ने चमोली जिले के जोशीमठ के कोसा, जेलम, कोथारसेंगला एवं डुंगरी गांव का भ्रमण किया। 125 किसानों के साथ संवाद कर उन्हें रोग-कीट प्रबंधन , कटाई उपरांत प्रयुक्त होने वाले यंत्र की जानकारी दी। सब्जी बीजों के वितरण के साथ ही एक मिक्सर ग्राइंडर भी प्रदान किया।