फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Science faculty kicks off in jhanki competition

झांकी प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय ने मारी बाजी

Sat, 18 Mar 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 18 Mar 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Science faculty kicks off in jhanki competition
पुरस्कृत होते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला

 कुमाऊं विवि के एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में आयोजित सांस्कृतिक समारोह ‘उल्लास’ का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है। झांकी प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय, दृश्यकला संकाय, विधि संकाय और नृत्य में विज्ञान संकाय, कला संकाय, विधि संकाय क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। उमेश कुमार सर्वश्रेष्ठ नृतक, ज्योति थापा नृतिका, देवेंद्र भट्ट सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशक घोषित किए गए।

विज्ञापन


नाटक प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय के अंधेर नगरी चौपट राजा प्रथम, कला संकाय के पूर्णा देवी उफराई द्वितीय, विधि संकाय तृतीय, दृश्य कला संकाय चतुर्थ स्थान पर रहा। नाटकों में नीरज सिंह बिष्ट सर्वश्रेष्ठ कलाकार, पूर्णिमा गंगोला छात्रा कलाकार, देवेंद्र भट्ट सर्वश्रेष्ठ निर्देशक रहे। प्रहसन में विधि संकाय, विज्ञान संकाय, कला संकाय क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। प्रहसन में कमल सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और हिमाद्री आर्या सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री रहीं।  अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. दया पंत ने सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। संस्कृति को बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। कुमाऊंनी संस्कृति के प्रति सभी युवाओं को जागरुक रहना होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए शिक्षकों, कॉलेज प्रशासन के अधिकारियों आदि का आभार जताया। कार्यक्रम को संपन्न कराने में प्रो. एमसी दुर्गापाल, उल्लास पत्रिका संपादक ललित जोशी योगी, प्रो. ओपीएस नेगी, प्रो. पीएस बिष्ट, कला संकायाध्यक्ष प्रो. एसए हामिद, प्रो. निर्मला पंत, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक उल्लास भावना पांडे समेत छात्रसंघ के सभी पदाधिकारियों, परिसर के शिक्षक, कर्मचारियों ने सहयोग दिया। संचालन प्रो. भीमा मनराल, डा. देवेंद्र बिष्ट और डा. संजीव चेतन ने संयुक्त रूप से किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed