{"_id":"669c0e83a91a3f001e05be46","slug":"schools-did-not-have-principals-almora-news-c-232-1-alm1001-114730-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: लमगड़ा में प्रधानाचार्यों का टोटा, प्रभारी के भरोसे 13 जीआईसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: लमगड़ा में प्रधानाचार्यों का टोटा, प्रभारी के भरोसे 13 जीआईसी
Sun, 21 Jul 2024 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 21 Jul 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी प्रधानाचार्य कक्षाओं में नहीं दे पाते समय, पढ़ाई हो रही प्रभावित
अल्मोड़ा। जिले के लमगड़ा विकासखंड के अंतर्गत संचालित 13 जीआईसी में से एक में भी प्रधानाचार्य नहीं है। यहां वरिष्ठ शिक्षकों को प्रभारी प्रधानाचार्य का प्रभार दिया है। एक साथ दोहरी जिम्मेदारी मिलने से वह कक्षाओं में समय नहीं दे पाते हैं, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। लमगड़ा विकासखंड के सरकारी इंटर कॉलेज प्रधानाचार्यों की कमी से जूझ रहे हैं। जीआईसी देवीथल, जसकोट, पुभाऊं, सत्यों, चौराअनुली, ज्वारनेड़ी, पीपली, बसंतपुर, लमगड़ा, कनरा, शहरफाटक, गंगानगर मोतियापाथर, मेरगांव में लंबे अरसे से प्रधानाचार्यों के पद रिक्त हैं। इन पदों पर तैनाती न होने से वरिष्ठ प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्य का प्रभार दिया गया है। इंटर काॅलेजों में पहले से ही शिक्षकों की कमी हैं। शिक्षकों को प्रधानाचार्य का प्रभार देने से व्यवस्था और बिगड़ गई है। प्रधानाचार्य का प्रभार मिलने से शिक्षक कार्यालय कार्य में उलझ जाते हैं। साथ ही विभागीय बैठकों, प्रशिक्षण में जाना पड़ता है। ऐसे में वह कक्षाओं में समय नहीं दे पाते हैं। जिस कारण 1500 से अधिक विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
-- -- -- -
प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को भेजी गई है। वरिष्ठ प्रवक्ताओं को प्रभारी प्रधानाचार्य का प्रभार दिया गया है।
-अंबा दत्त बलोदी, सीईओ, अल्मोड़ा।