फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Schools Are Opened

कोरोना की तीसरी लहर के बीच जिले में ग्रीष्मावकाश वाले स्कूल खुले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Schools Are Opened
राजकीय आदर्श इंटर कालेज हवालबाग में दो गज दूरी बनाकर कक्षा में पढ़ाई करते विद्यार्थी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कोराना संक्रमण की तीसरी लहर के बीच जिले में सोमवार से शासकीय और अशासकीय स्कूल खुल गए हैं। कई दिनों बाद स्कूलों में 10वीं, 11वीं, 12वीं की कक्षाएं लगीं। लंबे अवकाश के बाद स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राएं खुश नजर आए। मंगलवार से शीतावकाश वाले स्कूल भी खुल जाएंगे।
विज्ञापन

शासन की गाइडलाइन के तहत सोमवार से जिले में ग्रीष्मावकाश वाले शासकीय और अशासकीय स्कूल खुले। अवकाश के बाद पहले दिन स्कूल पहुंचे 10वीं, 11वीं, 12वीं के छात्र-छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। स्कूल परिसर और कक्षा कक्षों को सैनिटाइज करने के बाद ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। ऑफलाइन कक्षाओं में छात्र-छात्राओं ने सहपाठियों संग पढ़ाई को लेकर चर्चा भी की। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। कक्षों को सैनिटाइज किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. डीडी तिवारी ने बताया कि रोजाना दो मशीनों से विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। कक्षा कक्षों को सैनिटाइज करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। इधर कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अभी स्कूलों को खोलना अभिभावकों को रास नहीं आया। अभिभावकों ने कहा कि कई स्कूलों में पर्याप्त संसाधन नहीं होने से अधिकांश समय छात्र-छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग में लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed