फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   scholarship scam: Three prosecuted in Ranikhet

रानीखेत पहुंचा दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले का जिन्न

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
scholarship scam: Three prosecuted in Ranikhet
रानीखेत (अल्मोड़ा)। एससी/एसटी दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले में रानीखेत कोतवाली में भी एसआईटी ने मुकदमा दर्ज कराया है। रानीखेत कोतवाली में यूपी के हापुड़ स्थित उपनिबंधक मोनार्ड यूनिवर्सिटी, यूपी इंडियन ओवरसीज बैंक के शाखा प्रबंधक और एक समाज कल्याण के कार्मिक के खिलाफ एसआईटी ने 01/20 धारा 409/420/467/468/471/120बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामले की जांच पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा की ओर से की जा रही है। आरोप है कि रानीखेत के 18 छात्रों की फर्जी आईडी और जाली दस्तावेज बनाकर 14,23080 रुपये की धनराशि हड़प ली गई। पुलिस विवेचना में जुट गई है। एसआईआटी अल्मोड़ा के सदस्य एसआई सुरेंद्र सिंह रिंगवाल की तरफ से यह मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रही एसआईटी टीम ने बताया कि प्रकरण में एक अभियोग 27 दिसंबर 2019 को कोतवाली अल्मोड़ा में पंजीकृत किया जा चुका है। छात्रवृत्ति अनियमितता के संबंध में अभी जांच चल रही है। जांच प्रभारी एसआईटी अरुण कुमार वर्मा की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जालसाजों ने रानीखेत क्षेत्र के 18 छात्रों की फर्जी दस्तावेज बनाकर लाखों की छात्रवृत्ति हड़प ली। इधर कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि मामले में अभियोग दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed