फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Save wheat from yellow ratuva, Agriculture Department advised to be cautious

गेहूं को पीले रतुवा से बचाएं, कृषि विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
Save wheat from yellow ratuva, Agriculture Department advised to be cautious
प्रतीकात्मक फोटो।
अल्मोड़ा। गेहूं की फसल में पीला रतुवा रोग और करनाल बंट रोग लगने की आशंका को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इन रोगों के लक्षण पाए जाने पर विभागीय कार्मिकों को जानकारी देने और दवाइयों का छिड़काव करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

जिले में कुल 79 हजार हेक्टेयर कृषि आच्छादित क्षेत्र है। रबी के सीजन में 44 हजार हेक्टेयर भूमि पर विभिन्न फसलें बोई गई हैं। इसमें से किसानों ने 40 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल बोई है। कृषि वैज्ञानिकों ने गेहूं की फसल में पीला रतुवा रोग और करनाल बंट रोग लगने की आशंका को देखते हुए किसानों से सतर्क रहने के लिए कहा। सलाह दी है कि गेहूं के खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी करें। करनाल बंट रोग से बचाव के लिए गेहूं में बालियां निकलने वाली अवस्था में सिंचाई न करें।
विज्ञापन

बताया कि पीला रतुवा रोग के प्रकोप से गेहूं की पत्तियों में पीलापन आ जाता है। मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने कहा है कि पीला रतुवा रोग नियंत्रण के लिए फंफूदी नाशक प्रोपिकोनाजोल 25ईसी (टिल्ट 25 ईसी) 0.1 फीसदी या टेबुकोनाजोल 250 ईसी (फोलीकर 250 ईसी) 0.1 फीसदी, या ट्राइडेमीफोन (बेलेटोन 25 डब्ल्यूपी) का 0.1 फीसदी की दर से छिड़काव करना होगा। एक मिली रसायन को एक लीटर पानी में मिलाएं। दो सौ मिली रसायन दो सौ लीटर पानी में मिलाकर घोल बनाएं और एक एकड़ में छिड़काव करें। रसायन का छिड़काव मौसम साफ होने पर करें, देर शाम छिड़काव करने से बचें। जबकि फसल में बालियां निकलने की अवस्था में करनाल बंट रोग लगने पर संवेदनशील क्षेत्रों में प्रोपिकोनाजोल 25 ईसी 0.1 प्रतिशत का छिड़काव करने से फसल को रोग से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed