फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Satpal Maharaj said, do not become state president in Braajpa, carpet laying am

सतपाल महाराज ने कहा, भ्ााजपा में प्रदेश अध्यक्ष बनने नहीं, दरी बिछाने आया हूं

Sun, 24 May 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 24 May 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Satpal Maharaj said, do not become state president in Braajpa, carpet laying am

 पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज ने कहा है कि प्रदेश की हरीश सरकार में प्रदेश का पर्यटन विकास पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। दो साल बाद भी केदारनाथ की हालत नहीं संवरी। जनता प्रदेश सरकार के कार्यों से त्रस्त है और आगामी 2017 में जनता प्रदेश से कांग्रेस को उखाड़ फेंकेगी। एक सवाल के जवाब में भाजपा नेता ने कहा कि वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल नहीं है। वह यहां दरी बिछाने के लिए आए हैं। भाजपा प्रदेश और देश में पूरी तरह से मजबूत हो वह इसके के लिए अपने स्तर से पूरी तरह से कार्य करेंगे।

विज्ञापन


घर-घर पहुंचाएं केंद्र की योजनाएं
भाजपा के महासंपर्क अभियान की समीक्षा को पहुंचे पार्टी के केंद्रीय सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल महाराज ने यहां कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश सरकार अस्पतालों को पीपीपी मोड में देकर रोगियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार की कारगुजारियों से जनता त्रस्त है। संत भी परेशान है। उन्हें हड़ताल करनी पड़ रही है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मोहन नेगी, राजेंद्र जसवाल, महामंत्री दर्शन बिष्ट सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed