{"_id":"5bbce119867a55282664861f","slug":"satish-team-india-coach-for-international-martial-arts-contest","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स कांटेस्ट के लिए सतीश टीम इंडिया के कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स कांटेस्ट के लिए सतीश टीम इंडिया के कोच
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
सतीश जोशी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व मार्शल आर्ट्स यूनियन की ओर से 25 अक्तूबर से दक्षिण कोरिया के चूंगजू इंडोर ओलंपिक स्टेडियम में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स कांटेस्ट के लिए भारतीय कराटे महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एशियन कोच सतीश जोशी को भारतीय मार्शल आर्ट टीम का कोच मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया खेल एवं पर्यटन मंत्रालय और रिपब्लिक ऑफ कोरिया के निर्देशन में यह कांटेस्ट 25 से 28 अक्तूबर तक चलेगा। भारतीय कराटे महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मनोनीत कोच सतीश जोशी ने बताया कि इस आयोजन में एशिया के 25 से अधिक देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। कांटेस्ट के विजेता खिलाड़ियों को एक करोड़ से अधिक की नकद ईनामी राशि भी दी जानी है। जोशी को नेशनल मार्शल आर्ट अकादमी के निदेशक मास्टर बीके भारत ने मनोनयन पत्र भी भेजा है।
विज्ञापन
मालूम हो कि सतीश जोशी इससे पहले 28 से अधिक देशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जिसमें एशियन ओलंपिक कमेटी द्वारा 2016 में आयोजित पांचवें एशियन बीच गेम्स वियतनाम, 2017 में तुर्कमेकिस्तान में एशियन इंडोर खेल, 2012 में सिंगापुर में एशियन कराटे चैंपियनिशिप,2015 में थाइलैंड ओपन प्रतियोगिता आदि शामिल हैं। भारतीय टीम का कोच नियुक्त होने पर सतीश जोशी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट सहित कई लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन