फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   sasta galla vikreta protested in almora

सस्ता गल्ला विक्रेताओं की चेतावनी - तक भुगतान नहीं, तब तक वितरण नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
sasta galla vikreta protested in almora
अल्मोड़ा। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने बिलों का शीघ्र भुगतान नहीं होने पर 13 जुलाई से खाद्यान्न वितरण बंद करने का एलान किया है। यहां हुई सस्ता गल्ला विक्रेता संघ की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत बांटे गए खाद्यान्न बिलों का उन्हें अब तक भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि यदि 12 जुलाई तक विक्रेताओं के सभी योजनाओं के बिलों का भुगतान नहीं किया गया तो 13 जुलाई से सभी योजनाओं के खाद्यान्न का वितरण ठप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने प्रतिमाह 30 हजार रुपये मानदेय देने, राष्ट्रीय खाद्यान्न योजना के अनुरूप राज्य खाद्यान्न योजना में भी लाभांश देने और चीनी का लाभांश 200 रुपये प्रति क्विंटल करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि संघ की बैठक 12 जुलाई को सुबह 11 बजे से नंदादेवी मंदिर में होगी, जिसमें सरकार को जगाने के लिए ताली, थाली बजाओ कार्यक्रम किया जाएगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुई तो संघ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगा। बैठक में दिनेश गोयल, मनोज वर्मा, केसर खनी, अभय साह, विपिन तिवारी, नारायण सिंह, भूपाल सिंह, प्रकाश भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed