{"_id":"58a33fac4f1c1b1235d85ca3","slug":"saris-were-distributed-to-woo-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":" वोटरों को लुभाने के लिए बांटी जा रही थी साड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटरों को लुभाने के लिए बांटी जा रही थी साड़ियां
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 14 Feb 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगोली गांव के बाद अब रानीखेत के किलघर क्षेत्र में भी वोटरों को लुभाने के लिए साड़ियां बांटने का मामला प्रकाश में आया है। दोनों ही मामलों में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। दोनों स्थानों पर बरामद साड़ियों में निर्दलीय प्रत्याशी प्रमोद नैनवाल के प्रचार स्टीकर लगे थे।
विज्ञापन
मालूम हो कि सोमवार को उड़न दस्ता टीम ने सिंगोली में निर्दलीय प्रत्याशी नैनवाल के स्टीकर लगी साड़ियां बांटते मनोज आर्य, रमेश आर्य और भास्कर चौधरी को गिरफ्तार किया था। तीनों के पास से 15 साड़ियां भी बरामद हुई थीं। उड़नदस्ता टीम ने आरोपियों की स्टीम कार को भी सीज कर दिया था। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। इधर मंगलवार की तड़के रानीखेत के लोअर मालरोड स्थित किलघर के पास एक आल्टो कार की चेकिंग की गई, उसमें भी निर्दलीय प्रत्याशी की प्रचार सामग्री, साड़ियां और अंग्रेजी शराब की तकरीबन आठ बोतलें भी पकड़ीं। आरओ रजा अब्बास ने बताया कि चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस ने कार सीज कर दी है। मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन