{"_id":"ba142b8b41ac27a345f4cbd4e47b31c1","slug":"sarayu-drinking-water-scheme-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू पेयजल योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू पेयजल योजना
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 27 Dec 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलादेवी ब्लॉक में 35 करोड़ से अधिक लागत की निर्माणाधीन सरयू-बेलक-दन्यां पंपिंग योजना की रफ्तार काफी सुस्त है। यह योजना 30 जून 2015 तक चालू हो जानी थी लेकिन पूरा साल समाप्त होने के बाद भी काम पूरा नहीं हो सका है। जिस गति से काम चल रहा है उसे देखते हुए 2016 की गर्मियों तक भी संकटग्रस्त गांवों में पानी पहुंचने की उम्मीद नहीं है। समय पर बजट नहीं मिलने के कारण भी काम में तेजी नहीं आ पा रही है।
विज्ञापन
सरकार ने 2012 में धौलादेवी ब्लॉक के 45 से अधिक ग्राम पंचायतों के लिए 35 करोड़ से अधिक लागत की सरयू-बेलक-दन्यां पंपिंग योजना को स्वीकृति मिली थी। इस योजना में सरयू नदी में आईवैल सहित पांच पंप स्टेशन और इतने ही मुख्य टैंक, सभी ग्राम पंचायतों के लिए अलग-अलग वितरण टैंकों का निर्माण किया जाना है। पंप स्टेशनों के लिए कक्ष तो बन चुके हैं पर सरयू नदी में आईवैल, आरा स्थित पंप स्टेशन में मुख्य टैंक नहीं बना है। 25 से अधिक ग्राम पंचायतों में वितरण टैंक तैयार हो गए है, पर अन्य स्थानों पर निर्माण काफी सुस्त गति से चल रहा है।
विज्ञापन
गांवों को जोड़ने को मुख्य टैंक से ग्रेविटी लाइन बिछाने का 90 फीसदी काम पूरा हो गया है। इन टैंकों से गांवों के लिए लाइन बिछाने का काम ग्राम समितियों के माध्यम से होना है। सरयू पंपिंग योजना को शासन से मात्र 11 करोड़ का बजट मिला है। हालांकि जल निगम ने अन्य योजनाओं के बजट में कटौती कर दो करोड़ रुपये इस योजना में खर्च कर दिए हैं।
विज्ञापन
मांग के मुताबिक बजट नहीं मिलने से भी कार्य की गति सुस्त चल रही है। ग्राम समितियों द्वारा बिछाई जाने वाली लाइनों के लिए भी धनराशि नहीं है। बजट की कमी के बारे में पूछने पर विभाग के अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं लेकिन बताया गया है कि निर्माण में देरी का असली कारण बजट की कमी है।
सरयू पंपिंग येाजना में बिजली आपूर्ति के लिए ऊर्जा निगम को 11 केवी लाइन बिछाने को जल निगम ने 2.67 करोड़ अवमुक्त किए हैं। यूपीसीएल लाइन का काम पूरा नहीं कर सका है। बिजली विभाग के एसडीओ कैलाश बिष्ट ने बताया कि मार्च महीने तक बिजली संबंधी काम पूरा हो जाएगा। पंप स्टेशनों में मोटर आदि लगाने की जिम्मेदारी जल निगम यांत्रिक खंड की है। ऊर्जा निगम सूत्रों के मुताबिक निविदा करा ली है। फरवरी तक सभी पंप स्टेशनों में पंप स्थापित करने का लक्ष्य है।