{"_id":"572649204f1c1bce045cd2b4","slug":"sant-nirankari-mandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतगुरु की कृपा से ही होती है ब्रह्म की प्राप्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतगुरु की कृपा से ही होती है ब्रह्म की प्राप्ति
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 01 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
सत्संग में सुना प्रवचन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। संत निरंकारी मंडल की ओर से चीनाखान में हुई आध्यात्मिक गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि बगैर सतगुरु की कृपा के ब्रह्म की प्राप्ति नहीं हो सकती है। बिना ब्रह्म को जाने आध्यात्मिक जागृति नहीं आ सकती। यदि मनुष्य ने जीवन जीते हुए ब्रह्मज्ञान के द्वारा परमेश्वर से नाता जोड़ लिया तो सारे ईश्वरीय गुण उसमें आने लगेंगे।
विज्ञापन
अध्यक्षता करते हुए डा. राकेश जोशी ने कहा कि मानव देह का मानवता के बिना कोई मूल्य नहीं है। मनुष्य की विडंबना है कि वह जागृत तो होता है लेकिन सिर्फ संसार की ओर, आत्मजागरण की ओर नहीं।
विज्ञापन
इस कारण वह परम आनंद को प्राप्त नहीं कर पाता है। संचालन जिला शाखा के संयोजक खीम सिंह रैकुनी ने किया। इस मौके पर द्वारका दास, आरपी श्रीवास्तव, नीरज जोशी, दीपक डंगवाल, राम प्रकाश, नंदी वर्मा, हेमा कांडपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन