फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sanjay Elected As Traders Association Chairman

Almora News: संजय अध्यक्ष, दीप बने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के महासचिव

Fri, 16 Feb 2024 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 16 Feb 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Elected As Traders Association Chairman
अल्मोड़ा में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : Samvad
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के सभी आठ पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन
विज्ञापन

अल्मोड़ा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की चुनाव तिथि से 10 दिन पहले ही सरकार बन गई। नाम वापसी के दिन ही सभी आठ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया गया। संजय साह रिक्खू के सिर संगठन अध्यक्ष और दीप चंद्र जोशी के सिर महासचिव का ताज सजा।
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के लिए 25 फरवरी को चुनाव होना था। आठ पदों के लिए 15 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। बृहस्पतिवार को नाम वापसी के दिन सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी त्रिलोचन जोशी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अनिल गुरुरानी, हिमांशु कांडपाल और मो. नौसाद के नाम वापस लेने पर एकमात्र प्रत्याशी संजय साह रिक्खू का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। उपाध्यक्ष पद पर मैदान में डटे तीन में से एक प्रत्याशी प्रमोद कुमार भीमा ने नाम वापस ले लिया। चुनाव संचालन समिति ने दो-दो प्रत्याशियों के बीच पर्ची डाली। दीपक जोशी को वरिष्ठ तो आनंद सिंह भोज को कनिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व मिला। रोहित साह की नाम वापसी के बाद दीप चंद्र जोशी महासचिव चुने गए। महिला उपाध्यक्ष पद पर चंद्रा रावत ने अपना नाम वापस लिया और मनु गुप्ता का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।
विज्ञापन

हिमांशु बिष्ट की नाम वापसी के बाद मनु गुप्ता कोषाध्यक्ष बने। उपसचिव पद पर मैदान में डटे दो प्रत्याशी जयप्रकाश और अमन टकवाल के बीच सिक्का उछालकर परिणाम निकाला गया। जयप्रकाश को वरिष्ठ और अमन को कनिष्ठ उपसचिव का पद मिला। मुख्य निर्वाचन अधिकारी जोशी ने कहा कि संगठन के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होना इससे जुड़े हर व्यापारी के लिए गौरव की बात है। सह पर्यवेक्षक मनोज सनवाल और राजेंद्र सिंह बिष्ट की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। 25 फरवरी को पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व अध्यक्ष ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल
अल्मोड़ा। अध्यक्ष पद के दावेदार दिपेश चंद्र जोशी ने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें सदस्यता नहीं दी और बगैर सदस्यता के ही नामांकन पत्र दिया गया। उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल भी किया जो सही पाया गया। जांच के दौरान सदस्यता की रसीद न होने से उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया। कहा यह एक सोची-समझी चाल थी। उन्होंने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

ये रहे शामिल
सह निर्वाचन अधिकारी विनीत बिष्ट, दीप लाल साह, सलाहकार अनूप गुप्ता, हरेंद्र वर्मा, मनोज वर्मा, सदस्यता प्रभारी राजेंद्र तिवारी, तरुण धवन, हरीश कनवाल, दिनेश मठपाल, हिमांशु कांडपाल, अक्षित पांडे, आशीष जोशी, दीक्षित जोशी, अर्जुन सिंह बिष्ट, अमरीश कुमार, मुख्य मीडिया प्रभारी मनोज सिंह पवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed