फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   sangharsh samiti taking public along against the trust

ट्रस्ट के खिलाफ जनसमर्थन जुटा रही संघर्ष समिति

Fri, 29 Sep 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,  द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो,  द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Fri, 29 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
sangharsh samiti taking public along against the trust
ट्रस्ट को खारिज करने के लिए धरने पर डटे सर्वदलीय संघर्ष समिति के लोग - फोटो : अमर उजाला
दूनागिरि मंदिर से ट्रस्ट को खारिज करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना नवें दिन में प्रवेश कर गया है। आंदोलनकारी मंदिर की व्यवस्था पूर्व की तरह प्रशासन को सौंपने की मांग कर रहे हैं। आंदोलनकारियों ने अब जनसमर्थन जुटाने के लिए गांव-गांव संपर्क साधने का ऐलान किया है। पहले चरण में पत्र भेजकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 
विज्ञापन


सर्वदलीय संघर्ष समिति का कहना है कि 2002 में मंदिर में ट्रस्ट की स्थापना हुई, लेकिन स्थापना के बाद से ही वहां मनमानी शुरू हो गई। समिति के सदस्यों ने इसका विरोध किया तो ट्रस्ट की तरफ से समिति के लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीणों को साथ लिया जाएगा। पहले चरण में पत्रों के माध्यम से आंदोलन की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जा रही है। धरने में आज विनोद भट्ट, विनोद जोशी, जीवन सिंह रौतेला, महेश त्रिपाठी, हेम रावत, चंद्रशेखर भट्ट, महेंद्र गिरी, डॉ. डीपी चौधरी आदि बैठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed