{"_id":"575e56884f1c1b0e4211bec9","slug":"sandeep-ollie-became-an-officer-in-the-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सूबेदार के बेटे संदीप ओली बने सेना में अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सूबेदार के बेटे संदीप ओली बने सेना में अफसर
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 13 Jun 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
आईएमए से पासआउट
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा। नौ कुमाऊं रेजीमेंट अल्मोड़ा के पूर्व सूबेदार हरीश ओली के पुत्र संदीप ओली भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पास आउट होकर सेना में अफसर बने हैं। संदीप ने सेना में अफसर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लोहाघाट खेतीखान के मूल निवासी पूर्व सूबेदार हरीश ओली और मंजू ओली के पुत्र संदीप ओली की शिक्षा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से हुई।
विज्ञापन
बचपन से ही मेधावी संदीप की सेना में अफसर बनकर देश सेवा का लक्ष्य था और वह इसमें सफल रहे। वर्ष 2012 में संदीप का चयन एनडीए में हुआ। संदीप के पिता सूबेदार हरीश ओली दिसंबर 2015 में सेवानिवृत्त हुए। वर्तमान में उनका परिवार सितारगंज में रहता है।
विज्ञापन