फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sampling Starts In Lodhiya Border

खबर छपी, व्यवस्थाएं सुधरी और लोधिया बैरियर पर शुरू हुई कोरोना जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sampling Starts In Lodhiya Border
लोधिया बैरियर में लोगों की कोरोना जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। रविवार को सीएमओ के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोधिया बैरियर पहुंचकर बाहरी जिलों से आने वाले 681 लोगों के कोरोना जांच सैंपल लिए। अभी तक बैरियर पर व्यवस्थाएं न बनने के कारण जांच प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी थी। चार दिसंबर के अंक में अमर उजाला ने इस मामले का प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

शनिवार से पहले बैरियर पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की बैठने की व्यवस्था नहीं थी और पुलिस को सैंपलिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम का इंतजार था। शनिवार को डीएम वंदना सिंह के निर्देश पर तहसीलदार कुलदीप पांडे ने लोधिया बैरियर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद रविवार से जांच शुरू की गई। तहसीलदार ने बताया कि मेडिकल टीम ने दो पालियों में बाहर से आने वाले यात्रियों की रैंडम जांच की जा रही है। मेडिकल टीम के लिए टेंट और फर्नीचर की उचित व्यवस्था करा दी गई है, जिससे उन्हें सैंपल कलेक्शन में कोई असुविधा न हो। सीएमओ आरसी पंत ने कहा संक्रमण न फैले इसको देखते हुए बाहर से आने वाले व्यक्तियों की लगातार जांच की जा रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी को कोरोना जैसे लक्षण प्रतीत होते हैं तो वह अपनी जांच अवश्य कराएं। बैरियर पर पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यात्रियों व अन्य लोगों को मास्क और अन्य सामग्री भी वितरित की।
विज्ञापन

जिले में एक कोरोना पॉजिटिव मिला
अल्मोड़ा। रविवार को जिले में एक कोरोना संक्रमण का केस हवालबाग में मिला है। इससे अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 979 हो गई है, जिनमें से अभी छह केस एक्टिव हैं। इधर पुलिस प्रशासन और स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा लगातार लोगों को कोरोना से बचने के लिए मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करने की भी अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधे मास्क से कैसे होगी सुरक्षा
अल्मोड़ा। बाजार में कई लोग अभी भी आधा मास्क पहनकर घूम रहे हैं। ऐसे में कोरोना फैलने का खतरा और बढ़ रहा है। लोगों को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कई बार जागरूक कर रहा है। बावजूद इसके लोग सुधरन नहीं रहे हैं। सीएमओ ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि वह मास्क पूरा पहनें। आधा मास्क पहनने से संक्रमण फैलने से रोका नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed