{"_id":"6a0212ebee45b91b4a0d01ac","slug":"salute-to-the-courage-and-bravery-of-martyr-dinesh-bisht-almora-news-c-232-1-alm1002-143243-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: शहीद दिनेश बिष्ट के साहस और शौर्य को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: शहीद दिनेश बिष्ट के साहस और शौर्य को किया नमन
Mon, 11 May 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 11 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। फलसीमा में शहीद सैनिक दिनेश बिष्ट की स्मृति में श्रद्धाजंलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि दायित्वधारी गोविंद सिंह पिलख्वाल ने शहीद की प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित कर वीर सपूत को नमन किया। उन्होंने शहीद की माता बिशनी देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
पिलख्वाल ने कहा कि आजादी से पहले और आजादी के बाद उत्तराखंड के वीर सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को बलिदान दिया है। कहा कि आज ही के दिन मणिपुर में आतंकी हमले में वीर सैनिक दिनेश शहीद हुए थे। कहा कि ऐसे वीरों के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। वक्ताओं ने शहीद के अदम्य साहस को याद किया। वहां पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रेम सिंह लटवाल, प्रधान चंपा बिष्ट, दीपा देवी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, भगवत बिष्ट, बिशन सिंह बिष्ट, मनोज बिष्ट, वीरेंद्र सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।