फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Salt hospitals yearn for basic facilities

Almora News: बुनियादी सुविधाओं को तरसते सल्ट के अस्पताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Salt hospitals yearn for basic facilities
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बिजली, पानी, स्टाफ की कमी और आधारभूत सुविधाओं के अभाव से मरीजों व स्वास्थ्य कर्मियों को भारी परेशानी हो रही है। इन अव्यवस्थाओं ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन




प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भौनखाल में पिछले चार दिनों से बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित है। इससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कोल्ड स्टोरेज में रखी कई महत्वपूर्ण वैक्सीन खराब हो गई हैं। तापमान नियंत्रण न होने से सभी हीट सेंसिटिव वैक्सीन उपयोग योग्य नहीं रहीं। बिजली न होने के कारण इन्वर्टर ने भी काम करना बंद कर दिया।
विज्ञापन


चिकित्सकों और कर्मचारियों को दैनिक कार्यों में कठिनाई हो रही है। अस्पताल में सफाई कर्मी, वार्ड बॉय और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद रिक्त हैं। शौचालय बने हैं, पर पानी न होने से उनका उपयोग नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लैब जांच का कार्य निजी कर्मचारियों के हाथ

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानिला में भी स्वास्थ्य पर्यवेक्षक और वार्ड बॉय के पद खाली हैं। सीमित स्टाफ के भरोसे अस्पताल की व्यवस्थाएं चल रही हैं जिससे मरीजों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। सल्ट ब्लॉक के चारों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्थायी लैब तकनीशियन नहीं हैं। लैब जांच का कार्य निजी एजेंसी के कर्मचारियों की ओर से किया जा रहा है। एक कर्मचारी मानिला और सैणमानुर अस्पतालों में सप्ताह में तीन-तीन दिन सेवाएं देता है जिससे नियमित जांच प्रभावित होती है।




चिकित्सक अक्सर रहते हैं अनुपस्थित

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैणमानुर को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने गंभीर शिकायतें की हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां तैनात एक चिकित्सक अक्सर ड्यूटी पर अनुपस्थित रहते हैं। मरीजों के उपचार का दायित्व मुख्य रूप से फार्मासिस्ट के भरोसे है। क्षेत्र के किसी भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जनरेटर की व्यवस्था नहीं है। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर वैक्सीन संरक्षण, लैब जांच और आपातकालीन सेवाएं सीधे प्रभावित होती हैं


कोट

स्टाफ की कमी को लेकर यहां से शासन स्तर को प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही तैनाती की जाएगी।


-डॉ. अक्षय, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed