{"_id":"607b2ffc8ebc3edbf032320d","slug":"salt-assembly-by-election-43-28-percent-votes-cast-almora-news-hld421969283","type":"story","status":"publish","title_hn":"सल्ट विधानसभा उपचुनाव : 43.28 फीसदी वोट पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सल्ट विधानसभा उपचुनाव : 43.28 फीसदी वोट पड़े
विज्ञापन
सल्ट विधानसभा के मौलेखाल क्षेत्र में मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार करती महिलाएं।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सल्ट विधानसभा सीट के लिए शनिवार को हुए उपचुनाव में करीब 43.28 फीसदी मतदान हुआ है। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। उम्मीद से काफी कम मतदान का कारण कोरोना संक्रमण की दहशत को मान जा रहा है।
सुबह सात बजे से पहले से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारे लग गईं थीं। कोविड नियमों का पालन हो सके इसके लिए मतदाताओें के लिए गोल सफेद घेरे बनाए गए थे। सुबह नौ बजे तक नौ प्रतिशत मतदान हो पाया। इसके बाद सुबह 11 बजे मतदान प्रतिशत में थोड़ी तेजी आई और मतदान प्रतिशत 21.47 प्रतिशत तक पहुंच गया। दिन में एक बजे 32.37 प्रतिशत, तीन बजे तक 37.53 प्रतिशत और शाम पांच बजे तक कुल 43.28 प्रतिशत वोट पड़े। इससे पूर्व सुबह जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन भदौरिया ने अन्य अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ एसएसपी पंकज भट्ट और आरओ राहुल साह भी रहे।
बता दें कि भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के मृत्यु के बाद खाली हुई इस सीट पर सुरेंद्र सिंह जीनाके बड़े भाई महेश जीना भाजपा से जबकि कांग्रेस पार्टी से गंगा पंचोली चुनाव मैदान मे हैं। इसके अलावा सर्वजन स्वराज पार्टी से शिव रावत, उक्रांद समर्थित पान सिंह, पीपीई डेमोक्रेटिव से नंद किशोर, उपपा से जगदीश चंद्र और निर्दलीय सुरेंद्र सिंह अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां पर मुख्यत: टक्कर भाजपा और कांग्रेस में ही है।
विज्ञापन
कम मतदान में कहीं कोविड का डर तो नहीं
अल्मोड़ा। सल्ट में केवल 43.28 प्रतिशत लोगों ने ही मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि अनुमान था कि जिस तरह से राजनीतिक दलों ने ताकत झोंकी थी उससे अनुमान लग रहा था कि मतदान 50 प्रतिशत से ऊपर जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। माना जा रहा है कि कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण के चलते भी कम लोग मतदान के लिए कम ही बाहर निकले।