{"_id":"5c3a3908bdec227389633f8b","slug":"rush-against-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ दौड़े युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ दौड़े युवा
Sun, 13 Jan 2019 12:29 AM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो भतरौंजखान (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो भतरौंजखान (अल्मोड़ा)।
Published by: Almora desk
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
दौड़ में विजेता रहे युवा प्रतिभागी पुरस्कारों के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए शनिवार को भतरौंजखान में युवाओं ने नशे के खिलाफ 13 किमी की दौड़ लगाई। दौड़ में शामिल 140 युवाओं ने नशा जानलेवा है इसे आज ही छोडें, जिंदगी के लिए आओ मिलकर दौड़ें की शपथ भी ली। दौड़ में विजयी रहे युवाओं को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
युवा दिवस पर आयोजक जिला पंचायत सदस्य मोहनरी प्रकाश चंद्र जोशी के सहयोग से हुई दौड़ में मनीष पांडे ने पहला, गिरीश राम ने दूसरा, गोपाल लमगड़िया ने तीसरा, राहुल बोरा ने चौथा और रजत ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। जिला पंचायत सदस्य मोहनरी प्रकाश चंद्र जोशी ने प्रथम विजेता को 11 हजार, द्वितीय को सात, तृतीय को पांच, चतुर्थ को तीन और पांचवे विजेता को एक हजार रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने एसएसपी पीएन मीणा का सहयोग के लिए आभार जताया। इसके अलावा दस अन्य युवाओं को सांत्वना पुरस्कार बांटे गए। इस मौके पर युवाओं को पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत वीर सिंह, एसडीएम भिकियासैंण अभय प्रताप, थानाध्यक्ष भतरौजखान धर्मवीर सिंह सोलंकी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी हिमांशु नोगाई, हंसा नेगी, त्रिलोचन जोशी, उमेश करगेती, भुवन, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश नेगी आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे।