{"_id":"57d1af334f1c1ba90a3170c2","slug":"rural-vocal-takulti","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के लिए तकुल्टीवासियों ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के लिए तकुल्टीवासियों ने निकाला जुलूस
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 09 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
तकुल्टी के ग्रामीण मुखर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जीआईसी तकुल्टी में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन जोर पकड़ गया है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने शासन और विभाग पर आंदोलन की उपेक्षा का आरोप भी लगाया। भाजपा नेता महेश नेगी सहित कई लोग आंदोलन के समर्थन में वहां पहुंचे।
विज्ञापन
11वें दिन क्रमिक अनशन पर गोपाल सिंह बिष्ट और नारायण सिंह बिष्ट बैठे। इससे पूर्व आंदोलनकारियों ने स्कूल से तकुल्टी बाजार तक जुलूस निकाला, जिसमें काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे। शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय में शिक्षकों के पद लंबे समय से रिक्त हैं, लेकिन शासन प्रशासन को इससे कोई भी सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
जब तक शिक्षक नहीं पहुंचते तब तक आंदोलन जारी रहेगा। समर्थन देने वालों में भाजपा नेता महेश नेगी, प्रेम सिंह, हीरा सिंह बिष्ट, जगदीश जोशी, चंद्रशेखर जोशी, सतीश सती, तकुल्टी प्रधान गोपाल सिंह, भिकियासैंण ज्येष्ट प्रमुख बीडी छिमवाल, सरपंच केशर सिंह, राजू जोशी, तुलसी राम, राजीव कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन